पकड़ा गया जानलेवा हमले का आरोपी।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। तीन दिन पूर्व जैंत में युवक पर गोलियां बरसाकर घायल करने वाला एक आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को बढ़ौता मोड़ से पकड़ा है। उसके पास से हथियार बरामद किए हैं। जैंत गांव के पुराने जीटी रोड पर तुषार पुत्र देवी सिंह पर छह जून की शाम गोलियां बरसाई गईं थीं। जांघ में लगी गोली से तुषार घायल हो गया था। घायल के भाई प्रमोद ने मुकदमा दर्ज कराया था।
मंगलवार को जैंत पुलिस ने जीतू उर्फ जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। कोतवाल संजीव दुबे और चौकी प्रभारी धीरज गौतम ने बताया कि जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी राहुल को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है।