फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के विवाद में भागवताचार्य के पैर में लगी गोली, नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। दावानाल कुंड क्षेत्र में मंगलवार की रात को दो पक्षों में हुए विवाद में मौके पर मौजूद भागवताचार्य के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इस दौरान एक बंदूक, पिस्टल आदि बरामद की गई है। वहीं, मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उधर, भागवताचार्य का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
रात करीब 9 बजे दावानाल कुंड निवासी उदयवीर त्यागी तथा अजय यादव मेें विवाद हो गया। दोनों पड़ोसी हैं। बताया जाता है किसी बात को लेकर अजय यादव पक्ष द्वारा उदवीर के पुत्र के साथ मारपीट की जा रही थी।
विज्ञापन

जब उदयवीर ने विरोध किया तो अजय पक्ष के लोग हमलावर हो गए। इसी दौरान फायरिंग भी हुई। दोनों के पड़ोसी भागवताचार्य श्याम सुंदर शर्मा भी वहां पहुंच गए। भागवताचार्य के अनुसार इसी दौरान उनके पैर में एक गोली लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से अजय यादव, निवासी दावानल कुंड वृंदावन, रवि, सिद्धांत निवासी दतिया, सुनील निवासी करौठ भोपाल, सतेन्द्र दागी सरसई दतिया, निक्की रामनगर कॉलोनी दतिया, रामराजा यादव निवासी सिविल लाइन दतिया, दीपक यादव खिरिया दतिया और सतीश निवासी अजीत पुरा दतिया को गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास से एक डबल बैरल बंदूक, एक देसी पिस्टल, एक टायगन बरामद की है। पुलिस ने भागवताचार्य को रात में ही चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया। भागवताचार्य ने बताया कि उनका कोई विवाद नहीं था।
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि भागवताचार्य पर हमला नहीं हुआ वह बीच में आ गए थे। चिकित्सकीय परीक्षण में भागवताचार्य के पैर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। सभी आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें