फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की हत्या में पुलिस उलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बुलियन कारोबारी की हत्या या आत्महत्या में पुलिस उलझ गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज तो हत्या का कर लिया है, जबकि पुलिस सुसाइड मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है क्राइम स्पॉट पर देखकर तो मामला साफ आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृतक के साले अमित अग्रवाल निवासी जगन्नाथपुरी ने हत्या और जानलेवा हमले की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, मृतक कारोबारी का परिवार शुरू से ही हत्या का आरोप लगा रहा था। मृतक कारोबारी के साले अमित अग्रवाल ने षड्यंत्र करके उनके बहनोई नीरज अग्रवाल, उसकी बहन नेहा अग्रवाल, भांजी धान्या की गोली मारकर हत्या और भांजे को गोली मारकर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा ने बताया कि मनीष चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, आशीष अरोड़ा, नीरज कुमार और अज्ञातों के खिलाफ थाना जमुनापार में हत्या की रिपोर्ट की गई है। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि फिलहाल एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद जो साक्ष्य सामने आएंगे, कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें