फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु के दर्शन कर नव वर्ष की शुरुआत की

विज्ञापन
नववर्ष के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर केशवदेव के दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से आ? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। नए वर्ष 2020 की शुरुआत लोगों ने अपने-अपने तरीके से की। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शन कर नए वर्ष का आगाज किया। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर सुबह से ही पर्यटक श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी। कई राज्यों से भक्त पहुंचे थे। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पूजा अर्चना की। द्वारिकाधीश मंदिर में भी जयकारे गूंजते रहे। भक्त श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य राजाधिराज के दर्शन पाकर नववर्ष का स्वागत किया। मंदिर प्रांगण राजाधिराज के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन

वहीं गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा करके नये साल का स्वागत किया गया। हजारों लोगों ने गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा कर नए वर्ष की शुरुआत की। इधर सर्दी होने के बावजूद हजारों लोगों ने मथुरा में यमुना में स्नान कर दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
गुलदस्तों की बिक्री बढ़ी
मथुरा। नये साल का पहला दिन फूलों के बाजार के लिए गरम रहा। पहले दिन शहर में आने वाले श्रद्धालुओं ने अपने प्रभु को अर्पित करने के लिए फूलों की मालाएं खरीदी। इधर दोस्तों ने एकड दूसरे को फूल भेंट कर नए साल की शुरुआत की। इसका सीधा असर बाजार में देखने को मिला। फूल विक्रेता नीरज सैनी ने बताया मंडी में फूलों की आवक तो हर रोज की तरह हुई लेकिन खरीददारी अधिक होने के चलते गुलाब की बिक्री अधिक रही। आम दिनों में गुलाब की माला 50 से 100 रूपये की थी जो आज बढ़कर 100 से 150 रूपये तक बिकने लगी। फूलों के गुलदस्तों की भी जोरदार बिक्री हुई। दफ्तरों, प्रतिष्ठानों में फूलों को गुलदस्ता भेंटकर दिन की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

21 जून को लगेगा कंकण सूर्यग्रहण
मथुरा। 2020 में विश्व पटल में 2 सूर्य ग्रहण लगेंगे, लेकिन भारतवर्ष में एक सूर्यग्रहण दिखाई देगा। दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि 21 जून 2020 को भारतवर्ष में कंकण सूर्यग्रहण लगेगा। वहीं 2020 में 18 सितंबर से 16 अक्टूबर तक आश्विन मास (अधिक मास भी पड़ेगा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें