फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी से दिनदहाड़े 12 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। सुरीर रोड स्थित गैस गोदाम से कार सवार बदमाश 12 हजार 800 रुपये लूट कर ले गए। वारदात उस समय हुई जब गैस एजेंसी पर हॉकर नकदी गिन रहे थे। अचानक कार सवार बदमाश आए और नकदी लेकर भाग निकले। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण बलदेव इंडेन गैस एजेंसी का सुरीर रोड पर गैस गोदाम है। शनिवार दोपहर तकरीबन 3 बजकर 45 बजे सभी हॉकर क्षेत्र में सिलिंडर बेचकर वापस लौटे थे और गोदाम के अंदर रुपये गिन रहे थे। तभी अचानक स्विफ्ट कार में सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों के मुंह पर गमछा बंधा हुआ था। बदमाश नकदी गिन रहे इनायतगढ़ निवासी मंगल पुत्र सूरजमल से नकदी छीनकर भाग निकले।
बताया जाता है कि पीआरवी गाड़ी गैंस एजेंसी से मात्र 100 मीटर दूरी पर ही खड़ी थी। एजेंसी संचालक महेश कांत पांडेय ने बताया कि दिनदहाड़े हुई घटना से कर्मचारियों में भय का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि लूट की घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें