फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: वृंदावन पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव, पत्नी के साथ किए बांकेबिहारी के दर्शन; मंदिर में की पूजा-अर्चना

Wed, 20 May 2026 07:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप और उनकी पत्नी वंशिका कुछ देर तक मंदिर में बैठकर ठाकुर जी की छवि निहारते रहे। मंदिर के सेवायतों ने विधि-विधान से पूजा कराई। मंदिर परिसर में दोनों करीब 15 मिनट तक रहे।
विज्ञापन
क्रिकेटर कुलदीप यादव ने बांकेबिहारी के किए दर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव मंगलवार को अपनी पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान दोनों भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कुलदीप ने अपने इस दौरे को पूरी तरह गोपनीय रखा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव अचानक वृंदावन पहुंचे और सीधे बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। मंदिर में इन दिनों चल रहे फूल बंगला दर्शन के बीच उन्होंने भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए। कुलदीप और उनकी पत्नी वंशिका कुछ देर तक मंदिर में बैठकर ठाकुर जी की छवि निहारते रहे। मंदिर के सेवायतों ने विधि-विधान से पूजा कराई। दर्शन के बाद उन्हें प्रसादी माला, बांसुरी, राधा नाम और भगवान के चरण स्वरूप भेंट किए गए। इसके साथ ही प्रसाद भी प्रदान किया गया। मंदिर परिसर में दोनों करीब 15 मिनट तक रहे।

बताया गया कि शादी के बाद कुलदीप यादव मार्च में पहली बार पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन आए थे। उस दौरान भी उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें