फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़कों का एक ही दिन में दो बार शिलान्यास

Sun, 04 Dec 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन के विधायक प्रदीप माथुर और सपा महानगर अध्यक्ष के बीच छिड़ा सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। विकास कार्यों का श्रेय लेने के लिए दोनों एक ही कार्यों की स्वीकृति में अपने योगदान का दावा करते हुए शिलान्यास भी कर रहे हैं। रविवार को मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र की तीन बड़ी सड़कों का शिलान्यास किया गया। 
विज्ञापन


इसमें जमुनाधाम होते हुए बाकलपुर पंचायत घर से गिरधरपुर की सड़क। हाईवे से सटी कालोनी राधिका विहार से आनंदपुरी होते हुए बीएसए कालेज तक सड़क। एनएच-2 से अरहेरा-बाजना-बाटी मार्ग की विशेष मरम्मत के कार्य शामिल हैं। क्षेत्रीय विधायक प्रदीप माथुर द्वारा किए गए शिलान्यास के दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन, हरीश गर्ग, श्याम सिंह, दान सिंह, करन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

इधर, इन्हीं सड़कों का शिलान्यास सपा महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल ने भी पूर्व विधायक हुकुमचंद तिवारी, अरुण दीक्षित, नीटू शर्मा, भगवती चतुर्वेदी, विभोर गौतम आदि की मौजूदगी में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें