कोसीकलां में कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता टीम को सम्मानित करते आयोजक।
कोसीकलां। दून इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मोटिवेटर, अचीवर, क्रिएटर एवं इनोवेटर हाउस की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक मनीष कादौनिया एवं प्रधानाचार्य विजया शर्मा ने टॉस व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अद्भुत फुर्ती, एकजुटता और खेल भावना का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में क्रिएटर हाउस ने मोटिवेटर हाउस को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम के सिद्दार्थ, नैतिक, आयुष, देवेश, कुणाल, प्रियांशु, आरुष व हर्षित ने शानदार प्रदर्शन किया।
वहीं उपविजेता टीम की ओर से सुधीर, अंकित, कुनाल, दुष्यन्त, वंश, कर्मवीर, कपिल व प्रभात ने उत्कृष्ट खेल दिखाया। विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कादौनिया ने सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए। रैफरी की भूमिका खेल प्रभारी देवेंद्र राजपूत, सनी धाकड़, अनिल कुमार, नवीन उपाध्याय ने निभाई। राेहित, चंद्रकांता उपाध्याय, अर्पण थामी, मनीषा शर्मा, ज्योति रानी व रिंकी अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।संवाद
फोटो-3