फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस से मुठभेड़ में गो तस्कर गिरफ्तार,  25 हजार का है इनामी; दोनों टांग में लगी गोली

Thu, 01 May 2025 10:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एसओजी और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान  25 हजार के इनामी अंतरराज्यीय गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की मुठभेड़ हुई। तस्कर की दोनों टांग में पुलिस की गोलियां लगी हैं। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में मुठभेड़ का आरोपी शौकत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुहां  में एसओजी और जैंत थाना पुलिस की बीती रात 25 हजार के इनामी अंतरराज्यीय गोतस्कर से मुठभेड़ हो गई। दोनों टांगों में गोली लगने से घायल होने पर तस्कर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने 23 मई 2024 को चेकिंग के दौरान गोवंश से भरे कंटेनर को रोकने का प्रयास किया। चालक बैरियर को तोड़ता हुआ भाग गया। पीछा करने पर चालक कंटेनर को कोटा गांव से बाजना की तरफ रेलवे अंडर पास के समीप छोड़कर भाग गए। कंटेनर में 11 जिंदा और 19 मृत गोवंश लदे हुए थे। मामले में थाना जैंत में हरियाणा के जिला नूंह के थाना सदर के गांव सालाहेड़ी निवासी शौकत के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
 

पुलिस विभाग से उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसओजी को जानकारी लगी कि शौकत मंगलवार को बाइक से जैंत इलाके में आने वाला है। राजमार्ग-19 पर देवी आटस रोड पर पुलिस टीम की शौकत के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं।
विज्ञापन

पुलिस की गोलियां शौकत के दोनों टांगों में लगीं और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तमंचा, कारतूस व राजस्थान नबंर की बाइक बरामद की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में जैंत थाना प्रभारी अश्वनी कुमार, एसओजी प्रभारी राकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें