फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, भतीजी ने आंखों के सामने तोड़ दिया दम; चाचा की हालत गंभीर

Thu, 01 May 2025 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आठ वर्षीय मासूम भतीजी को बाइक से ला रहे चाचा को क्या पता था, कि उसके साथ इतना बुरा हो जाएगा। ट्रक  की टक्कर से भतीजी की मौत हो गई, वहीं चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
विज्ञापन
मथुरा। घटना के बाद थाने गेट पर एकत्रित परिजन। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राया-सादाबाद मार्ग पर गांव तम्बका के पास बुधवार सुबह ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजी को चपेट में ले लिया। हादसे में किशोरी की मौत हो गई जबकि चाचा घायल हो गया। चालक ट्रक सहित भाग गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कस्बे के नया नगला निवासी सोनू अपनी 8 वर्षीय भतीजी सुरभी के साथ मामा की लड़की के शादी में भाग लेने सुबह बाइक से आगरा जा रहा था। दूसरी बाइक पर बच्ची के पिता मोहर सिंह और मां डौली थे। गांव तम्बका के पास ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे सोनू और सुरभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार को ले जाते समय सुरभी की मौत हो गई। पिता मोहर सिंह ने थाना राया में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ट्रक व चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें