फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव अजीजपुर के समीप छाता से दवा लेकर बंचारी (होडल), हरियाणा लौट रहे बाइक सवार दंपती को वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। वाहन बाइक को करीब 50 मीटर दूर तक घसीट कर ले गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव बंचारी (होडल) हरियाणा निवासी रमेश 38 वर्ष अपनी पत्नी सीमा 35 वर्ष के साथ सोमवार को बाइक से छाता से दवा लेकर गांव लौट रहे थे। दोपहर में करीब 12 बजे उनकी बाइक राजमार्ग पर एसएल अस्पताल के सामने अजीजपुर के समीप पहुंची तभी पीछे से आते किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
वाहन बाइक को करीब 50 मीटर दूर तक घसीट कर ले गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक भाग जाने में सफल रहा। सीमा की मौके पर मौत हो गई तथा गंभीर रूप से घायल रमेश को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बठैन गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें