फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर आई मौत: बांके बिहारी के दर्शन करने निकले थे दंपती, रास्ते में हुआ भयानक हादसा; पत्नी की चली गई जान

Tue, 15 Sep 2026 08:34 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आगरा निवासी दंपती जन्मदिन पर बांके बिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन जा रहे थे, तभी आगरा-दिल्ली मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूटी से गिरने के बाद पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से पत्नी मोना की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
दंपती की तस्वीर और विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रहने वाले पति-पत्नी बांके बिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन जा रहे थे। रास्ते में दोनों के साथ भयानक हादसा हो गया। पत्नी स्कूटी से आगरा-दिल्ली मार्ग पर फ्लाईओवर उतरते ही गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में विवाहिता की मौत हो गई। 
विज्ञापन



 

ये हादसा रिफाइनरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह आगरा-दिल्ली मार्ग पर फ्लाईओवर के नजदीक हुआ। आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कटरा वजीर खां निवासी अंशू वार्ष्णेय (29) अपनी पत्नी मोना (26) के साथ स्कूटी से बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए वृंदावन जा रहे थे। 


 

बताया गया है कि रिफाइनरी गेट नंबर नौ के पास फ्लाईओवर पर पहुंचने के दौरान मोना को अचानक नींद का झोंका आया। झोंका इतनी तेज था कि वो खुद को संभाल नहीं सकीं और सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे खाली ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। 

 

हादसे में मोना गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल मथुरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, अभी मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें