फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिना बोर्ड प्रस्ताव के सामुदायिक भवन का ठेका देने पर पार्षदों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 50 में स्थित गढ़ेला बाग सामुदायिक केंद्र के संचालन को लेकर मंगलवार को पार्षदों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों का आरोप है कि परशुराम सामुदायिक भवन, जो वर्षों से आम जनता और गरीब वर्ग के उपयोग में आता रहा है, उसका संचालन वर्ष 2023 में बिना किसी बोर्ड प्रस्ताव के निजी ठेकेदार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पार्षद शशांक शर्मा, रूपकिशोर वर्मा, पंकज अरोड़ा, घनश्याम लोधी और ओमवीर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर कहा कि यह निर्णय नियम विरुद्ध है और इससे आम नागरिकों को होने वाली सुविधाओं में बाधा आई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस भवन का संचालन नगर निकाय द्वारा तीन दशकों से किया जा रहा था।

पार्षदों ने मांग की है कि सामुदायिक भवन को पुनः नगर निगम के अधीन लाकर आम जनता के लिए उपलब्ध कराया जाए और भविष्य में ऐसे निर्णय बिना बोर्ड की स्वीकृति के न लिए जाएं।नगर आयुक्त ने पार्षदों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें