फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तीन की जगह अब केवल एक टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के लिए गठित की गई टीम में बदलाव किया गया है। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने अब एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज वर्मा के नेतृत्व में 29 सदस्यीय टीम बनाई है। इसमें 11 अधिकारियों को मुख्य भूमिका में रखा है। अन्य को सहयोग करने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले डीएम ने तीन टीमों में 27 अधिकारी व कर्मचारी शामिल किए थे। हालांकि अब एक ही टीम में 11 अधिकारियों समेत 29 कर्मचारियों को शामिल किया है।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण की योजना बनने के बाद शासन ने जनवरी 2023 में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास के क्षेत्र का सर्वे कराया था। इस दौरान दुकान, भवन और कुंज गलियां समेत करीब 285 स्थानों को चिह्नित किया था। दो साल बीतने के बाद स्थानीय स्तर पर बहुत कुछ बदल गया है। कॉरिडोर निर्माण से पहले डीएम ने 2023 की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कॉरिडोर की जद में आने वाले भवन व दुकानों का सत्यापन कराने की योजना बनाई है। इसके लिए डीएम ने 2023 की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर तीन टीमें गठित की थीं। इसमें राजस्व, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, एमवीडीए और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नौ-नौ अधिकारियों को शामिल किया गया था। अब डीएम ने इस टीम में बदलाव कर दिया है। उन्होंने एडीएम एफआर के नेतृत्व में 11 अधिकारियों की टीम का गठन किया है। भूमि अधिग्रहण और सत्यापन कराने में मदद के लिए 18 अन्य अधिकारी व कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।

इस प्रकार है टीम
एडीएम एफआर डॉ. पंकज वर्मा, एसडीएम सदर अभिनव जे जैन, एमवीडीए सचिव अरविंद द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त वृंदावन जोन सीपी पाठक, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी राकेश कुमार, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अजय सिंह, सहायक महानिरीक्षक स्टांप अर्पिता शर्मा, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के एसीईओ सतीश चंद्र, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार भास्कर व अजीत कुमार और सीओ सदर संदीप सिंह शामिल हैं। ये सभी 11 अधिकारी मुख्य भूमिका में रहेंगे। इनकी मदद के लिए 18 अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी टीम में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें