फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: आठ नए केस मिले, इंस्पेक्टर समेत दस पुलिसकर्मी क्वारंटीन

विज्ञापन
एसडीएम जगप्रवेश एवं सीएचसी प्रभारी गांव अलीपुर को सील करते हुए। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। जिले में कोरोना पॉजिटिव के आठ नए केस मिले हैं। बृहस्पतिवार की देर रात आई रिपोर्ट में 6 लोग छाता के रहने वाले हैं, जबकि अधिवक्ता और अस्थाई जेल का बंदी भी शामिल है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 96 हो गई है। बंदी को गिरफ्तार करने वाले थाना हाईवे के इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिसकर्मी क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन

तहसील छाता निवासी सब्जी विक्रेता की पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। बृहस्पतिवार की रात आई रिपार्ट में 6 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें 5 और 6 वर्ष के दो बच्चे, 15 वर्षीय किशोरी और तीन अन्य व्यक्ति शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी कोरोना संक्रमित लोगों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया है।
इधर, मथुरा शहर के गुरुनानक नगर निवासी 68 वर्षीय अधिवक्ता की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। कोरोना पॉजिटिव को आइसोलेट किया गया है। परिवार के साथ संपर्क में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। मथुरा की अस्थाई जेल में बंदी कोरोना पॉजिटिव मिला है। बंदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप है। बंदी को गिरफ्तार करने वाली थाना हाईवे पुलिस टीम को क्वारंटीन किया गया है। इसमें एक इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें