फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: दफ्तरों में नहीं जा रहे अफसर

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर पसरा हुआ सन्नाटा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। अधिकारियों के संक्रमित मिलने के बाद कोरोना वायरस का खौफ सरकारी महकमों में दिखाई देने लगा है। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को सरकारी महकमों में अधिकारियों की उपस्थिति बहुत कम थी। डूडा कार्यालय के अलावा सभी दफ्तर सूने थे। डीएम कार्यालय और राजीव भवन में भी सन्नाटा था। कुछ लोग सदर तहसील जरूर पहुंचे थे लेकिन अधिकारियों के न मिलने के कारण लौट गए। एसडीएम सदर का कमरा बंद था।
विज्ञापन

पहले पुलिस महकमे में संक्रमित कर्मचारियों की संख्या में इजाफा हुआ। फिर नगर निगम आदि दफ्तरों में भी संक्रमित मिले। अब एसडीएम सदर के भी संक्रमित होने की रिपोर्ट आ गई। अधिकारी दफ्तर में पहुंचने से बच रहे हैं। शुक्रवार को डूडा कार्यालय में लोगों की भीड़ लगी थी, लेकिन दफ्तर का गेट बंद था।
शासन के निर्देश के अनुसार अधिकारी दफ्तरों में बैठ रहे हैं। कोविड-19 के नियमों के तहत ही लोगों को दफ्तरों में आने दिया जा रहा है। लोगों से अपील है कि सामाजिक दूरी का पालन करें तथा मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सर्वज्ञराम मिश्र, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें