मथुरा। जनपद में कोरोना के बचाव के लिए 30 नवंबर तक हर घर कोविड टीकाकरण का दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें टीमें गली-मोहल्ला में जाकर वहां टीकाकरण कर रही हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम प्रधानों और पार्षदों से सहयोग मांगा है।
सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने कहा कि समूह में एकत्रित होकर आशा एवं प्रधानों द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण टीमों को मोहल्ले में बुलाकर टीकाकरण करवाएं। अभियान की सफलता के लिए वार्ड पार्षदों व प्रधानों के सहयोग की भूमिका महत्वपूर्ण है।
इन सभी को प्रतिबद्ध होकर टीकाकरण में विशेष सहयोग करना चाहिए, जिससे 30 नवंबर तक इस अभियान को सफल बनाया जा सके। इधर, सीएमओ ने गोवर्धन के गांव बछगांव में भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा। यहां एक मंदिर में 130 लोगों को टीके लग चुके थे। इसी प्रकार गांव लोरियां पट्टी की टीकाकरण टीम को सचिव निवास से नगला जीवन भेजा गया।