फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छात्रों के दल के साथ आए रसोईया ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। रुक्मिणी विहार के गोकुलधाम होटल परिसर में एक रसोइया ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह राजस्थान से आए छात्रों के दल के साथ खाना बनाने आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के कूच बिहार निवासी 35 वर्षीय पवित्र रॉय के रूप में हुई है। वह राजस्थान के बालोतरा जिले के सिवाना स्थित भगवती छात्रावास के करीब 50 छात्रों के शैक्षणिक भ्रमण दल का हिस्सा था। पवित्र रॉय ने होटल परिसर स्थित पार्क के बाथरूम में फांसी लगाई। सुबह छात्रों के बाथरूम जाने पर घटना का पता चला। होटल प्रबंधक ने केशवधाम पुलिस चौकी प्रभारी सनोज कुमार को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मृतक के चचेरे भाई नारायण रॉय के माध्यम से परिजनों को जानकारी दी। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि रसोइया ने आत्महत्या की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह गृह क्लेश से परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें