फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्कूटी सवार महिला को घसीटते हुए ले गया कंटेनर चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन चौराहे के निकट हाईवे पर स्कूटी सवार महिला समेत दो लोगों को कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस दौरान स्कूटी सवार महिला कंटेनर में फंस गई। चालक उसे स्कूटी समेत कुछ दूरी तक घसीटता ले गया। इसके बाद वाहन छोड़कर भाग गया। पीड़ित महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हाईवे थाना क्षेत्र के शंकरपुरी निवासी लक्ष्मी एक युवक के साथ स्कूटी से हाईवे पर जा रहीं थी। इसी दौरान स्कूटी कंटेनर की चपेट में आ गई। टक्कर लगने के बाद युवक हाईवे के दूसरी ओर जाकर गिरा, जबकि महिला कंटेनर में उलझ कर कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने महिला और स्कूटी को सड़क किनारे किया और पुलिस को सूचना दी। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। साथ ही महिला के परिजन को सूचना दी गई है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें