कोतवाली पहुंचे विद्युत निगम के अवर अभियंता और संविदाकर्मी।
- फोटो : mathura
वृंदावन। विद्युत निगम की टीम में शामिल दो संविदाकर्मियों से एक उपभोक्ता द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। संविदाकर्मियों ने उपभोक्ता के खिलाफ तहरीर दी है।
मंगलवार को अधिकारियों के निर्देश पर संविदाकर्मी विजय और शिवादत्य चटर्जी उर्फ राजा सेवाकुंज क्षेत्र में विद्युत बिल बकाएदारों की सूची के अनुसार घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से बिल जमा करने का अनुरोध कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने क्षेत्र के रहने वाले एक वृद्ध से चार माह का बिल जमा करने को कहा तो वह संविदाकर्मियों के साथ अभद्रता पर उतारू हो गए। साथ ही एक संविदाकर्मी का फोन भी छुड़ा लिया।
अवर अभियंता संजय यादव के संग कोतवाली पहुंचे संविदाकर्मियों ने उपभोक्ता के खिलाफ तहरीर दी है। संविदाकर्मी और उपभोक्ता के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो भी वायरल हो रहा है। कोतवाल रवि त्यागी का कहना है तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।