फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 14 साल बाद हत्या और लूट का इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मथुरा। पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। हत्या और लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने 14 साल बाद नीमगांव-राधाकुंड बाईपास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी से तमंचा व कारतूस बरामद कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एसपी देहात त्रिगुण विषेन ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। बताया कि कस्बे में पथवारी के पीछे रहने वाले मोहन हाल निवासी बल्लभगढ़, फरीदाबाद ने साथियों के साथ 12 नवंबर 2010 को बरसाना मार्ग पर भगौसा पुलिया के पास दर्शन कर लौट रहे दिल्ली के दंपती ओम प्रकाश व पत्नी द्रौपदी को रोक लिया। मोहन ने दंपती से लूट की तथा विरोध करने पर गोली मार दी। इसमें द्रोपदी की मृत्यु हो गई जबकि ओम प्रकाश घायल हो गए थे। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। एसएसपी द्वारा उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं।
मंगलवार शाम सूचना पर थाना प्रभारी गोवर्धन विनोद बाबू मिश्र व सर्विलांस टीम प्रभारी विकास शर्मा ने नीमगांव-राधाकुंड बाईपास से मोहन सैनी को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह भाई से अपने हिस्से की जमीन लेने आया था। गिरफ्तारी से पूर्व मोहन ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। आरोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध संजीव कुमार दुबे, एसआई यशपाल सिंह, शैलेंद्र शर्मा, सोहनवीर सिंह, विपिन कुमार, दीपक कुमार, सुमित कुमार, अवधेश, राघवेंद्र, रिंकू सिंह, गौरव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें