फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राधाकुंड में बनाया जा रहा ऐसा आश्रम, जो बेसहारों के लिए साबित होगा वरदान; इतनी होगी क्षमता...

Tue, 25 Feb 2025 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अमेरिका की सामाजिक संस्था ने समझा बेघरों का दर्द समझते हुए  राधाकुंड में 842 बेड की क्षमता के अपना घर आश्रम का निर्माण शुरू करा दिया है। 
 
विज्ञापन
श्री गिरधारी अपना घर आश्रम के पदाधिकारी भूमि पूजन करते हुए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राधाकुंड में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की सामाजिक संस्था के सहयोग से कस्बे के नारद कुंड पर 842 बेड की क्षमता का अपना घर आश्रम बनाया जा रहा है। श्री गिरधारी अपना घर आश्रम के निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को ब्रजनिष्ठ कन्हैया बाबा ने किया। आश्रम के लिए संत युगल किशोर दास महाराज ने अपनी दो हेक्टयर भूमि दी है।
विज्ञापन


अपनों द्वारा दिए दर्द के बाद बेसहाराें के लिए बन रहे अपना घर आश्रम के निर्माण में अमेरिका की सामाजिक संस्था तोदी फाउंडेशन द्वारा सहयोग किया जा रहा है। संस्था के नंदकिशोर, शशि प्रभा तोदी मौजूद रहे। अपना घर का संचालन संस्था मां माधुरी ब्रज वारिश सेवा सदन भरतपुर द्वारा किया जाएगा।

भूमि पूजन से पहले श्रीगिरी गोवर्धन सेवा समिति द्वारा पंडितों के मंत्रोच्चार के मध्य पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वंशीवट आश्रम अध्यक्ष श्रीबिहारी चकाचक, सचिव केशव मुखिया, नृत्य गोपाल दुबे, सुदीप भट्ट, भोला गोकुलिया, वीरपाल सिंह, संजू लाला, विष्णु रावत, लोकेश पचौरी, शैलेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये होगा निर्माण
133 लाख वर्ग फीट भूमि पर बन रहे आश्रम में संत, वरिष्ठ नागरिक, माता एवं पुरुष सदन के साथ ऑडिटोरियम, गेस्ट हाउस, प्रसाद कार्यालय के साथ पार्क का निर्माण कराया जाएगा। वरिष्ठ नागरिक सदन व संत सदन में-121-121 बेड, महिला व पुरुष सदन में 300-300 बेड, गेस्ट हाउस में 18 कमरे, ऑडिटोरियम में 365 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें