पीड़ित ने सिपाही को फोन किया और रुपये लेने के लिए बुलाया। आरोपी सिपाही पीड़ित को लेकर थाने के पीछे पहुंचा। यहां उसने जैसे ही रुपयों का लिफाफा लिया एंटी करप्शन टीम ने उसे घेर लिया। सिपाही ने जैसे ही टीम को देखा उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम ने उसे गाड़ी में बैठाया और सीधे फरह थाने पहुंची। यहां देर शाम तक एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई जारी थी।
http://