फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बेहोश भाई को मृत समझ बाइक सवारों पर चढ़ाया था ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात शराब के नशे में ढाबे पर हुए झगड़े में अपने भाई को मृत समझ दूसरा भाई आपा खो बैठा और उसने बाइक सवार पिता-पुत्र और भतीजे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जल सिंह की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक युवक के परिजन की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक जल सिंह के भाई विशंभर निवासी गांव सुहागपुर की तहरीर पर गांव बरौठ निवासी मोटे उर्फ गजेंद्र, चंद्रवीर उर्फ चंद्रप्रकाश, श्याम, सुहागपुर निवासी सूरज तथा रामनगला निवासी बॉबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने वारदात स्थल से ट्रैक्टर को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में उसके रिश्तेदार समेत अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

अभी तक की पूछताछ में जानकारी हुई है कि आरोपी मोटो ने मारपीट में अपने ढाबा संचालक भाई चंद्रवीर उर्फ चंद्रप्रकाश को मृत समझा और अपना आपा खो दिया जबकि उसका भाई बेहोश हुआ था। इसी कारण उसने बाइक सवार जल सिंह, दीपक व कैलाश के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जल सिंह की मौत हो गई थी, जबकि अन्य दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन




झगड़े को शांत करने पर डंडा लगने से ढाबा संचालक हुआ था बेहोश
पुलिस ने बताया कि ढाबा संचालक चंद्रवीर का किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था। वह तो जल सिंह और बॉबी के बीच हुए झगड़े को शांत कराने के चक्कर में डंडा लगने से बेहोश हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें