फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कांग्रेसियों ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
वीर शहीदों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस पदाधिकारी व अन्य।
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेसियों ने सोमवार को भारत-पाकिस्तान संघर्ष में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शहीदों के नाम दीपक जलाकर दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन


डैंपियर नगर में स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि जांबाज वीरों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही कई वीरों ने देश की रक्षा में अपनी जान न्योछावर कर दी। वहीं महानगर इकाई ने वृंदावन स्थित गांधी पार्क शोकसभा की। इस दौरान शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और पीड़ित परिजन को दुख सहने की शक्ति देने का आह्वान किया।

महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, हरवीर सिंह पुंडीर, कासिम रिजवी, विक्रम वाल्मीकि, चौधरी संदीप हिंडोली, अशोक निषाद और दूसरे कार्यक्रम में सोहन सिंह सिसोदिया, महेश गौतम संग्राम सिंह, चंद मोहन जायसवाल, दीपक पारासर, मोंटू महंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें