फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बालिका बिना बताए घर से निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर थाना क्षेत्र की एक 12 वर्षीय बालिका शनिवार सुबह अचानक घर से लापता हो गई। परिजन को बिना बताए वह भगवान राधाकृष्ण की भक्ति के उद्देश्य से अकेले ही वृंदावन पहुंच गई। जब घरवालों ने उसे घर पर नहीं पाया तो उन्होंने गुमशुदगी की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में अपहरण की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन

बालिका की तलाश में शुजालपुर थाने से एक पुलिस टीम वृंदावन पहुंची, जिसमें हेड कांस्टेबल रंजीत भानोरिया, सिपाही मनोज दांगी एवं महिला सिपाही किरण शामिल थे। टीम ने वृंदावन के प्रमुख मंदिरों, संतों के आश्रमों और धर्मस्थलों में बच्ची को ढूंढना शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद पुलिस को बालिका संत प्रेमानंद महाराज के रमणरेती स्थित आश्रम के समीप मिल गई। बालिका ने बताया कि वह भगवान राधाकृष्ण की भक्ति के लिए वृंदावन आई थी। बच्ची को सकुशल पाकर पुलिस और परिजन ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें