विरोध मार्च निकालते कांग्रेस जिलाअध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता।
मथुरा। गैस सिलिंडर की किल्लत और कीमतों में वृद्धि के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया। सोमवार को होली गेट चौराहे पर प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने किया।
उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से बाजार में कालाबाजारी बढ़ गई है। लोग 1200 से 1500 रुपये तक में सिलिंडर खरीदने को मजबूर हैं। वहीं महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्मम ने चूल्हे पर खाना बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 14 किलो के घरेलू सिलिंडर में 60 रुपये और 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता और व्यापारी परेशान हैं। महासचिव वैद्य मनोज गौड़, पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मिकी, उमाशंकर शर्मा, शालू अग्रवाल, रूप लवानियां, गीता दिवाकर, भगवान देवी, कुंवर सिंह निषाद, विपुल पाठक पार्षद, धनंजय चौधरी, अबरार कुरैशी आदि मौजूद रहे। संवाद