फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या का आरोपी पति भेजा जेल, सास-ससुर की गिरफ्तारी की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव की पुत्रवधु और जम्मू के किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर देवांश यादव के अनुज की पत्नी अनन्या यादव उर्फ हिना (२८) की मौत के मामले में आरोपी पति माधव को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। दहेज के लिए हत्या का मुकदमा कोतवाली में दर्ज हुआ था। मृतका के परिजन ने एसएसपी अभिषेक यादव से मुलाकात कर सास-ससुर की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

४ सितंबर को जीआईसी तिराहे के पास देवेंद्र यादव के मकान की दूसरी मंजिल पर अनन्या का शव पंखे से लटका मिला था। मायके वालों की तरफ से मृतका के भाई नितेश की तहरीर पर कोतवाली में पति माधव, ससुर देवेंद्र यादव और सास मधु यादव के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने पति को जेल भेज दिया। मायके वाले अब सास-ससुर को भी जेल भिजवाने पर अड़े हैं।
मंगलवार को पीड़ित परिवार के संग करीब ५० लोग एसएसपी के आवास पर पहुंचे। यहां एसएसपी अभिषेक यादव से मिलकर दोनों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। एसएसपी ने एसपी सिटी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नितेश यादव का कहना है कि जब तक सास-ससुर जेल नहीं जाएंगे तब तक यह मांग चलती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आईएएस के दबाव में पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करने से गुरेज कर रहा है। कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज कराएंगे। मुलाकात करने वालों में संजय यादव, नंदकिशोर यादव, सौरभ यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें