फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने कांन्वेंट स्कूल में तब्दील किया परिषदीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनशिप। प्राथमिक विद्यालय रांची बांगर को प्रधानाध्यापिका ने कान्वेंट स्कूल में तब्दील कर दिया है। पर्यावरण प्रेमी सुनीता गुप्ता ने स्कूल की काया पलट दी है। विद्यालय में हरियाली का वातावरण है । 450 से अधिक पेड़-पौधे लगे हैं। शैक्षणिक वातावरण सुधारने के लिए कक्षा कक्ष में दो टीवी लगाई गई हैं। इन पर वीडियो के माध्यम से बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन

स्कूल की तस्वीर बिल्कुल बदल चुकी है। बच्चे इंग्लिश भी बोलते हैं। बैठने के लिए डेस्क, बेंच, पीने के लिए आरओ का पानी, शौचालय, हैंडवास, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया है। स्कूल की अपनी वेबसाइट है । डाउनलोड की गई वीडियो के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। बच्चों को समय-समय पर जूडो-कराटे का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बालिकाओं को अचार-मुरब्बा, जैम-जेली, डेकोरेटेड डलिया बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। सुनीता गुप्ता को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2019 से सम्मानित किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें