फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में कांग्रेस ने किया पैदल मार्च

विज्ञापन
मथुरा। काॅरिडोर के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में बृहस्पतिवार को वृंदावन की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। महानगर कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से पदयात्रा करते हुए मंदिर चबूतरे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने किया। उन्होंने कहा कि पांच सौ वर्षों से मंदिर की सेवा ब्रजवासी सेवायत करते आ रहे हैं। अब सरकार ब्रजवासियों के अधिकारों को छीनने और उन्हें बेघर करने की साजिश रच रही है। यह सनातन संस्कृति पर सीधा हमला है। स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ मंदिर सेवायतों और ब्रजवासियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जो सरकार खुद को सनातनी कहती है, वही आज सनातनियों पर अत्याचार कर रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान यह भी घोषणा की गई कि राहुल गांधी आगामी एक या दो हफ्तों में वृंदावन आएंगे और गोस्वामी समाज व कॉरिडोर से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन देंगे। कांग्रेसियों ने एक पुलिस अधिकारी द्वारा आंदोलन कर रहीं महिलाओं के साथ की गई अभद्रता की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से अधिकारी को तुरंत निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें