मथुरा। मांट के टैंटीगांव में कांग्रेस द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि भाजपा की सरकार में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों की हत्या के मामले में शामिल गृह राज्य मंत्री के पुत्र पर एसआईटी द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के बाद भी गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा न देना यह दर्शाता है कि यह सरकार अपराध में लिप्त है। ऐसे में न्याय की संभावना कैसे की जा सकती है।
कहा कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा के लिए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा दिया। उन्होंने आगामी चुनाव में कांग्रेस का साथ देने की अपील की। सतीश शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी ही हैं जो महिलाओं और बहन-बेटियों के लिए संघर्ष कर रही हैं। इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंक देना चाहिए।
सम्मेलन में हरिशंकर निवेश जिला सचिव ने कहा कि पंचायत व और ब्लॉकों के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं को बताएं। प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष भोला यादव, चौधरी कमलेश लता, नरेश पाल सिंह जसावत, अशर्फी देवी, सीता देवी, रामवती लोहरी श्यामा बाई, गंगू ताई, वरुण अरोड़ा, अशोक शर्मा, दिनेश जैन, कमल सागर, राहुल अरोरा, सुजीत कुमार शर्मा, श्याम शंकर रावत, खुशीराम, हाकिम सिंह आदि मौजूद रहे।