फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कांग्रेस की एआईसीसी सचिव ने कार्यकर्ताओं से किया गोपनीय संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को फरह और बलदेव ब्लॉक में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। दोनों बैठकों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की राष्ट्रीय सचिव एवं मथुरा जनपद की मुख्य पर्यवेक्षक डॉ. अंजलि निंबालकर ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन की वर्तमान स्थिति, जमीनी चुनौतियों और नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर फीडबैक लिया।
विज्ञापन

फरह ब्लॉक में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने की। उनके साथ सहयोगी समन्वयक शिवराम वाल्मीकि और प्रतिमा सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक का प्रमुख उद्देश्य संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना था। इसके लिए डॉ. निंबालकर ने प्रत्येक कार्यकर्ता से अलग कमरे में व्यक्तिगत और गोपनीय बातचीत की तथा संगठन विस्तार, नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं की स्वीकार्यता से जुड़े सुझाव दर्ज किए।
डॉ. निंबालकर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बूथ, ब्लॉक और ग्राम स्तर तक संगठन को नए सिरे से मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आवहान किया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

सहयोगी समन्वयक शिवराम वाल्मीकि और प्रतिमा सिंह ने ब्लॉक स्तरीय समितियों के गठन, सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान और गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान ने किया।
इसके बाद डॉ. अंजली निंबालकर बलदेव ब्लॉक पहुंचीं, जहां संगठन सृजन अभियान के दूसरे दिन ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यहां उन्होंने ब्लॉक पदाधिकारियों, न्याय पंचायत अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से एक-एक कर व्यक्तिगत वार्ता कर संगठन की स्थिति और आगामी रणनीति पर चर्चा की।
डॉ. निंबालकर ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार कर ही पार्टी जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठा सकती है। सहयोगी समन्वयकों ने कार्यकर्ताओं से किसानों, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने का आवहान किया।
फरह बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष धीरज शर्मा, विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा, आदित्य तिवारी, अप्रतिम सक्सेना, करन निषाद, दीपक दीक्षित, अमित दीक्षित, गीता देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं बलदेव बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चौधरी, हाकिम सिंह, शैलेंद्र चौधरी, राजा गौतम, विक्रम वाल्मीकि, दीपक आर्य, संजय शर्मा, राहुल कुमार, सुरेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें