फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद जिला कांग्रेस कार्यालय पर तोड़-फोड़

विज्ञापन
कांग्रेस के जिला कार्यालय में बिखरा पड़ा सामान और जमीन पर पड़ी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहर - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। बंद पड़े जिला कांग्रेस कार्यालय पर असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर डाली। इसकी जानकारी शनिवार को प्रेसवार्ता के लिए कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष व अन्य कांग्रेसजनों को हुई। इससे उनमें आक्रोश है। जिलाध्यक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

दो जून को कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर आंदोलन की जानकारी दी थी। इसके अगले दिन जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी जेल चले गए। शनिवार को जैसे ही कांग्रेस कार्यालय का ताला खोला तो अंदर का नजारा देखकर सभी हतप्रभ रह गए। कुर्सियां बिखरी पड़ी थीं। प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू व डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीरें नीचे पड़ी थीं।
जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर उपाध्याय व अन्य लोगों ने इसकी सूचना अन्य साथियों को दी और कोतवाली पुलिस को भी अवगत कराया। करीब एक घंटे बाद कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्य किसी असामाजिक तत्व या विरोधियों का है।
विज्ञापन

इसकी सूचना पार्टी के बड़े पदाधिकारियों को दे दी गई है। जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय का ताला खोलकर तोड़-फोड़ करने, बिजली फिटिंग तोड़ने, महापुरुष जवाहर लाल नेहरू, डॉ. भीमराव आंबेडकर और इंदिरा गांधी की तस्वीरें तोड़ने और जरूरी दस्तावेजों के चोरी होने की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ताला बंद था ऐसे में कोई तोड़फोड़ करने का उद्देश्य समझ में नहीं आ रहा। फिर भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को कांग्रेस कराएगी गरीबों को भोजन
मथुरा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई के मामले में जेल से लौटे कांग्रेसियों ने डीएम के गलत व्यवहार की आलोचना की और कहा कि अब वह प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए रसोई चलाकर गरीबों को भोजन कराएंगे। जिला कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद शहर कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि डीएम ने तानाशाह की तरह व्यवहार किया जो कि प्रशासनिक अधिकारी को शोभा नहीं देता है।
महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि वह प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए गरीबों के लिए रसोई चलाकर भोजन वितरण करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी स्तर पर पहुंचकर आंदोलन करेगी। प्रदेश सचिव मुकेश धनगर ने बताया कि कांग्रेस कोरोना काल में सेवा का प्रकल्प उठाया है, उसे पूरा करके रहेगी। महिला जिलाध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ ने आरोप लगाया कि जेल मेें उनका मानसिक उत्पीड़न किया गया।
उन्हें एक आम अपराधी की तरह रखा गया। रविंद्र मुकद्दम ने आरोप लगाया कि प्रशासन चाहता था कि कांग्रेसी भी कोरोना संक्रमित हो जाएं। इस दौरान वरिष्ठ नेता यामिनीरमण आचार्य, महिला महानगर अध्यक्ष शालू अग्रवाल, प्रवीण भास्कर, शिशुपाल सिंह भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें