फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुकुंददेवाचार्य महाराज के पाटोत्सव का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। जगदगुरु निंबार्काचार्य मुकुंददेवाचार्य महाराज के 12 दिवसीय पाटोत्सव का शुक्रवार को विधि-विधान पूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह वर्तमान पीठाधीश्वर ललिता शरण देवाचार्य महाराज के सानिध्य में संत संगोष्ठी व विशाल साधु भंडारे के साथ संपन्न हुआ। प्रातःकाल ठाकुर राधा मोहन सरकार की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई।
विज्ञापन


इसके पश्चात भजनानंदी संतों की समाधियों पर विशेष पूजन किया गया एवं वैष्णव साधु-संतों की सेवा कर उनका अभिनंदन किया गया। ललिता शरण देवाचार्य महाराज ने बताया कि प्राचीन वन बिहार आश्रम संतों की तपस्थली रही है, जहां अनेक संतों ने साधना की है। आश्रम की व्यवस्थापक एडवोकेट स्वाति शुक्ला ने बताया कि यह आश्रम वृंदावन में लगने वाली ऐतिहासिक वन बिहार परिक्रमा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

उन्होंने बताया कि 14 मई को श्रद्धालु वन बिहार की परिक्रमा के साथ आश्रम की भी परिक्रमा कर सकेंगे। संजीव पुजारी, श्याम सुंदर शर्मा, महावीर, हरि बाबा, डॉ. राजेश सूद, अनिल सूद, केशव सूद, प्रवीण नारंग, पुरुषोत्तम शरण, राकेश शर्मा, अशोक कुमार अरोड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें