फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्वामी नर हरिदेव जू महाराज के प्राकट्योत्सव पर सजा फूल बंगला

विज्ञापन
मथुरा। समाज गायन करते संत। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। जुगल जोड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित श्री रंगीली कुंज आश्रम में शुक्रवार को स्वामी नर हरिदेव जू महाराज का प्राकट्योत्सव मनाया गया। मंदिर को फूल बंगले से सजाया गया और समाज गायन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें वृंदावन के प्रमुख संतों ने भाग लिया।
विज्ञापन

यह आयोजन 6 दिनों तक चलेगा और समापन 14 मई को नारद जयंती के अवसर पर समाज गायन व संत भंडारे के साथ होगा। साथ ही उस दिन परिक्रमार्थियों द्वारा वृंदावन की परिक्रमा भी की जाएगी। आश्रम के महंत बाबा श्याम दास महाराज ने बताया कि यह आयोजन स्वामी नर हरिदेव जू महाराज की स्मृति में किया जा रहा है जो ठाकुर बांकेबिहारी के अनन्य रसिक भक्त व स्वामी हरिदास जी की परंपरा के पांचवें आचार्य थे।
विज्ञापन

भजन गायक कुंजबिहारी दास, प्रिया शरण दास, राधिका दास, रतन दास, ज्ञान दास सहित कई संत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें