मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक दिवसीय दौरे के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया गया, इससे राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सीएम योगी के जाने के बैरिकेडिंग हटाकर मार्ग खोला गया। कई मार्गों पर रूट डायवर्जन होने के कारण भी वाहन फंसे रहे।
मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान मथुरा-वृंदावन मार्ग पर काफी देर तक राहगीर जाम में फंसे रहे। मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद यातायात सामान्य हुआ। पुलिस ने परिवर्तित किए गए सभी मार्गों को खोल दिया। इसके बाद, धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ और जाम में फंसे राहगीरों को राहत मिली।