फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में आ  रहे धर्मगुरु दलाई लामा

Sun, 19 Mar 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
दलाईलामा
विज्ञापन
तिब्बत के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर मथुरा आ रहे हैं। उनके आगमन से पहले निजी स्टाफ मथुरा पहुंच गया है। दलाई लामा की सुरक्षा सहित अन्य पहलुओं पर निजी स्टाफ ने डीएम नितिन बंसल के साथ चर्चा की।
विज्ञापन


20 मार्च को दलाई लामा महावन स्थित रमणरेती आश्रम पहुंचेंगे। उनका आगमन भोपाल से आगरा तक हवाई मार्ग से होगा। इसके बाद आगरा से मथुरा के लिए वह सड़क मार्ग का उपयोग करेंगे। यहां रात में प्रवास और संत समागम होगा। रमणरेती आश्रम में गुरु शरणानंद महाराज की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 21 मार्च को वह वापस लौट जाएंगे। 

राष्ट्रीय अतिथि होने के कारण उन्हें दी जाने वाली सुरक्षा और अन्य सभी सुविधाओं पर विचार के लिए तीन सदस्यीय दल शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचा। यहां डीएम के साथ चर्चा हुई। सभी व्यवस्थाओं के लिए डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव को अधिकृत कर दिया है। 19 मार्च को पुलिस और प्रशासनिक अफसर महावन रमणरेती आश्रम का जायजा भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें