फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सुबह-शाम सर्द मौसम, कपड़ों का बाजार हुआ गर्म

विज्ञापन
जनरल गंज रोड पर बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी करती महिलाएं। 
विज्ञापन
मथुरा। सर्दी की दस्तक के साथ ही कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है। बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। ब्लेजर, जैकेट, स्वेटशर्ट, फुल टी-शर्ट की नई वैरायटी दुकानों में आ गई है। अभी हल्की सर्दी होने के चलते गर्म टी-शर्ट की बिक्री ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन

तापमान लुढ़कने के साथ ही सर्दी शुरू हो गई। बीते तीन से ठंडक का अहसास होने लगा है। व्यापारियों ने ग्राहकों के लिए विभिन्न तरह की वूलन टी-शर्ट, शर्ट, ब्लेजर, स्वेटशर्ट, हाफ जैकेट, स्वेटर और फुल जैकेट की डिजाइन मंगाई हैं। होलीगेट पर व्यापारी सुखवीर सिंह ने बताया कि वह हर साल सर्दियों में बाजार लगाते हैं। इस साल अभी लाइट वूल वाली टी-शर्ट की बिक्री शुरू हुई है। मौसम के हिसाब से इसकी काफी मांग है। ये छह से 1100 रुपये तक में उपलब्ध है। बच्चों के गरम कपड़े भी बाजार की रौनक बढ़ा रहे हैं। इसी तरह स्वेटर 1100 से 1900, ब्लेजर दो हजार से 4600, फुल जैकेट 1100 से छह हजार और हॉफ स्वेटर एक हजार से 2200 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने दिल्ली, लुधियाना, तिब्बत से गरम कपड़े मंगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें