फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अग्निकांड के लिए सीओ व एसडीएम दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। गोपालबाग स्थित पटाखा बाजार में दिवाली के दिन भीषण अग्निकांड में झुलसी खुशी (10) की भी शनिवार को मौत हो गई। दोपहर बाद शव पहुंचने पर विधायक पूरन प्रकाश व अन्य लोग पीड़ित परिवार से मिले।
विज्ञापन

विधायक ने सीधे तौर पर कहा कि अग्निकांड के लिए सीओ और एसडीएम दोषी हैं। इस प्रकरण की जांच अब नए सिरे जांच कराई जाएगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य सतपाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

अग्निकांड ने छीन ली परिवार की खुशी
अग्निकांड से वीरेंद्र के परिवार की खुशी सदा के लिए छीन गई। खुशी पूरे परिवार की लाडली थी और ताऊ का उससे विशेष लगाव था। ताऊ अशोक ने बताया की वह अधिकांश समय उनके पास रहती थी। खुशी राया के राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थी और पढ़ने में बहुत होशियार थी।
विज्ञापन

अध्यापिका प्रियंका व्यास ने बताया कि समय से स्कूल आना और होमवर्क करती थीं। कभी शिकायत का मौका नहीं देती थी। खेलकूद से ज्यादा समय पढ़ने में देती थी। उसकी मौत की सूचना मिलने पर स्कूल में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।

सब कुछ बर्बाद हो गया...
अग्निकांड में मेरा सब कुछ बर्बाद हो गया। ऐसी दिवाली आई की मेरा दीपक सदा के लिए बुझ गया। खुशी के पिता अंतिम संस्कार के समय फफकते हुए यही कह रहे थे। दरअसल, घटना के वक्त खुशी खेलते खेलते गोपाल बाग में पटाखा बाजार के पास पहुंच गई थी। वीरेन्द्र ने बताया कि उनको पूरा भरोसा था कि खुशी बच जाएगी पर नियति को कौन टाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें