फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीएमओ ने कोरोना अलर्ट के दिए निर्देश, अस्पतालों में फिर बढ़ेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सतर्क हो गया है। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने जिले के सभी सीएचसी, जिला अस्पताल और नगरीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े नोडल अधिकारियों को जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ ने कहा कि सभी अस्पतालों में पीपीई किट, आवश्यक दवाएं, आरटी-पीसीआर जांच सुविधा, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन, आइसीयू तथा वेंटिलेटर युक्त बेड की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिन चिकित्सा संस्थानों में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट संचालित हैं।

वहां हाल ही में हुई मॉकड्रिल के दौरान सामने आई खामियों को तत्काल दूर कर कार्यक्षमता दुरुस्त की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिले में कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जाती है तो लोगों को दोबारा हैंड हाइजीन, मास्क पहनने और शारीरिक दूरी जैसे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें