CM Yogi Mathura Visit: सीएम ने PET CT Scan मशीन का किया शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
सीएम के समक्ष एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जाम और भीड़ प्रबंधन के प्लान से संबंधित प्रेजेंटेशन दी। सीएम ने कहा कि प्लान लागू कराने से पूर्व अधिकारी काशी घूम कर आएं। वहां किस प्रकार से व्यवस्थाएं की गई हैं। उनको देखें। उसी तर्ज पर वृंदावन में प्लान लागू कराया जाए।
सीएम ने कहा कि वृंदावन में पर्यटक नहीं बल्कि श्रद्धालु आते हैं। उनको यहां किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि ई-रिक्शा के मार्ग और किराया तय किए जाए। पंजीकृत ही चलने दिए जाएं। इनके चालकों के सत्यापन किए जाएं। जूता-पर्स-सामान के लिए लॉकर रूम स्थापित किए जाएं।
यह भी पढ़ेंः- UP News: गर्लफ्रेंड को पहले मजार ले गया सद्दाम...फिर चाकू से गोदा; चेहरे, गले और पेट पर किए ताबड़तोड़ वार
कहा कि विभिन्न स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाए। उसी के पास ढाबे, रेस्टोरेंट की व्यवस्था की जाए। सड़कों का चौड़ीकरण किया जाए। बांके बिहारी को आने वाले पैदल और वाहन वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रूट तय किए जाएं। ट्रैफिक पुलिस को प्रशिक्षण दिया जाए।
प्रत्येक सुविधा के लिए तय हों कीमत
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक सुविधा के लिए कीमतें तय की जाएं। ई-रिक्शा का किराया तय किए जाए। पार्किंग और लॉकर रूम का शुल्क तय हो। ओवररेटिंग न हो इसके लिए हर स्थान पर रेट लिस्ट चस्पा की जाए। किसी भी आपराधिक छवि के व्यक्ति को कोई ठेका न दिया जाए।
यह भी पढ़ेंः- UP News: आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, टूटी खिड़कियां; दहशत में सीट छोड़कर भागे यात्री
CM Yogi Mathura Visit: सीएम ने हवाई दौरा कर जाना बाढ़ क्षेत्रों का हाल
- फोटो : अमर उजाला