फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वृंदावन में सीएम योगी का संबोधन, श्रीराम ही भारत के सनातन आदर्श, आस्था और संस्कृति के केंद्र

Tue, 07 Apr 2026 05:58 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में कहा कि भारत का सनातन राजा केवल भगवान श्रीराम हैं, कोई विधर्मी नहीं हो सकता। संत मलूक दास जयंती कार्यक्रम में उन्होंने तुलसीदास के उदाहरण से रामभक्ति और सनातन परंपरा की महत्ता बताई।
विज्ञापन
वृंदावन में संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी वृंदावन पहुंचे, जहां वे जगद्गुरु संत मलूकदास की 452वीं जयंती महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों में भागीदारी के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। 
विज्ञापन




वंशीवट क्षेत्र स्थित मलूक पीठ पहुंचकर सीएम योगी ने समाधि पूजन किया और शिवलिंग पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत का राजा कोई विधर्मी नहीं हो सकता। भारत का एक ही सनातन राजा है। वह भगवान श्रीराम है।  उन्होंने कहा कि कहते हैं तुलसी दासजी एक गरीब ब्राह्मण थे, लेकिन उनसे बड़ा धनी कौन जो सबसे बड़े बादशाह के प्रस्ताव को ठुकरा देते हों कि नहीं वह बादशाह को नहीं जानते। वह एक ही राजा को जानते हैं। वह है भारत का सनातन राजा श्रीराम है।

 
विज्ञापन

उन्होंने श्रीरामचरित मानस के अंदर रामलीला के माध्यम से जिस जन चेतना को जागृत किया। वह हर भारतीय के लिए एक नई प्रेरणा बनी। सीएम योगी आदित्यनाथ का एक माह के अंदर मथुरा का दूसरा दौरा है। इससे पहले सात मार्च को उन्होंने वृंदावन में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक ली थी। संघ प्रमुख भी 24 मार्च को रुक्मिणी विहार स्थित जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण समारोह में वृंदावन आए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें