मेडिसिन विभाग के डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि ये सभी बीमारियां खराब आदतों से बन रही हैं। इसमें 10-11 फीसदी को मधुमेह, 3-5 फीसदी में उच्च रक्तचाप, दो में हृदय रोग और बाकी को फैटी लिवर, कोलेस्ट्रॉल समेत अन्य परेशानी मिल रही हैं। चिंता की बात ये है कि इसमें 20-25 साल के युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में अगर लोग रोजाना 10 हजार कदम, भोजन में 500 कैलोरी कम कर लें और 7-8 घंटे नींद लें तो इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।
ये करें:
भोजन: फास्टफूड-जंक फूड से बचें। दाल, हरी सब्जी, फल और मोटा अनाज लें।
नशा: तंबाकू, पान मसाला, खैनी, शराब, बीडी-सिगरेट का पूरी तरह से त्याग करें।
वजन: वजन बढ़ने से बीमारियों दस्तक देती हैं, वजन के हिसाब से व्यायाम तय करें।
प्रदूषण: इससे भी बीमारियां बढ़ रही हैं। धूल-धुआं वाले क्षेत्रों में जाने से बचें-मास्क लगाएं।