मथुरा के कर्मचारी चयन आयोग के लिपिक ने सचखंड एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। वह काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इसी के कारण लिपिक ने सोमवार को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लिपिक की स्कूटी स्टेशन के बाहर खड़ी मिली, जिसमें से 3 पेज का सुसाइड नोट मिला। साथ ही कीटनाशक की खाली डिब्बी मिली। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा।
जीआरपी को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि फरह के दीनदयाल धाम रेलवे स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस के सामने कूदकर 26 वर्षीय युवक ने जान दे दी है। जीआरपी थाने के उप निरीक्षक अमित वालियान मौके पर पहुंचे। तलाशी में युवक के पास से 3 पेज का सुसाइड नोट मिला। इसके आधार पर उसकी पहचान ग्राम पोखर अछनेरा निवासी प्रमोद के रूप में हुई। उप निरीक्षक ने बताया कि प्रमोद कर्मचारी चयन आयोग में लिपिक के पद पर तैनात थे। वह घर से स्कूटी लेकर ड्यूटी के लिए निकले थे। स्कूटी उन्होंने स्टेशन पर खड़ी की।