फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवती से सामूहिक दुष्कर्म...वीडियो दिखाकर चार माह तक नोंचते रहे आबरू; फिर किया ऐसा काम जीते जी मर गई वो

Mon, 19 May 2025 08:46 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में पांच युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदगी का वीडियो बनाकर चार महीने तक आबरू नोंचते रहे। पीिड़ता के विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की वीडियो बना ली। ब्लैकमेल कर पिछले चार माह से दुष्कर्म करते रहे। युवती के विरोध करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़िता के चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी करीब चार माह पूर्व शाम पांच बजे अपने पिता के लिए खाना लेकर खेत पर गई थी। खेत पर पिता नहीं मिले। युवती पिता को तलाश रही थी कि तभी आरोपी युवक वहां पहुंचा। बताया कि पिता उसके खेत की कोठरी में बैठे हैं। युवती उसकी बात पर विश्वास कर कोठरी पर चली गई। वहां पहले से मौजूद चार और युवक नशा करते मिले। 

ये भी पढ़ें-UP: मथुरा में दो युवकों की हत्या...ग्राम प्रधान से हुआ विवाद, सरियों से पीट-पीटकर ली जान; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


 
विज्ञापन

युवती कोठरी में घुसी तो पांचों नामजद युवकों ने मिलकर कोठरी का दरवाजा बंद करके दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बना लिया। धमकी दी यदि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। आरोपी युवक पिछले चार माह से लगातार वीडियो से ब्लैकमेल करके दुष्कर्म कर रहे थे। 

आरोपियों ने युवती को 13 मई को खेत पर फिर से मिलने के लिए बुलाया। मना करने पर वीडियो वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने की जानकारी 16 मई को दोपहर में परिजनों को हुई। तहरीर के साथ परिजनों ने वीडियो भी पुलिस को दिया है। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि चाचा की तहरीर पर पांच नामजदों पुष्पेंद्र, सूरज निवासी चांदपुर कलां, कपिल, आकाश व लवकुश निवासी मकरंदगढ़ी थाना नौहझील के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस युवकों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें