फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: राधावल्लभ मंदिर के गर्भगृह में क्यों रखे जूते...वीडियो हुआ वायरल, सेवायत ने दी ये सफाई

Thu, 10 Apr 2025 01:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 ठाकुर श्रीराधावल्लभ मंदिर के गर्भगृह में जूते रखने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मंदिर की परंपरा और धार्मिक भावनाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में सेवायत ने सफाई दी है। जानें क्या कहा...
 
विज्ञापन
मथुरा। श्रीराधा वल्लभ मंदिर के गर्भगृह में सामान के साथ रखे जूते। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में ठाकुर राधावल्लभ मंदिर के गर्भगृह में जूते रखने के वायरल वीडियो के मामले में सेवायत ने अपनी बात रखी है। राधावल्लभ मंदिर के सेवायत संजीव गोस्वामी ने बताया कि आज के समय में श्रद्धालु अपने आराध्य को कभी बालक तो कभी किसी रूप में पूज रहे हैं। लोग टोकरी में ठाकुरजी को रखकर वृंदावन में दर्शनार्थ के लिए घूम रहे हैं। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

मंदिर में भी किसी एक भक्त द्वारा ठाकुरजी को बाल रूप में जूते और दक्षिणा अर्पित की गई। जब यह कृत्य हुआ, तब ठाकुरजी का पर्दा लगा था और सेवायत अंदर सेवा कर रहे थे। जिसका कुछ अराजक लोगों ने वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर सेवायत और मंदिर की छवि को धूमिल करने के लिए वायरल कर दिया।
विज्ञापन

जब इस संबंध में मंदिर में सेवायतों को जानकारी हुई तो तुरंत उन्होंने उस सामान को वहां से हटवा दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो मंदिर के ही दूसरे सेवायत ने वायरल की है। हमारी वैष्णव कमेटी से मांग है कि ऐसे लोगों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाई जाए और उनको दंडित किया जाए। क्योंकि यह लोग मंदिर की छवि को धूमिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें