मथुरा में टेलीग्राम एप पर ट्रेडिंग में पैसा डबल करने के नाम पर 2024 में युवक के साथ 5.49 लाख रुपये की ठगी हुई। बुधवार को साइबर पुलिस ने पीड़ित से ठगी गई धनराशि में से 2.03 लाख रुपये वापस कराए। शेष धनराशि के लिए बैंकों से जानकारी करने में पुलिस जुट गई है।