फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महरौली में भिड़े दो पक्ष, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गांव महरौली में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। उधर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक पक्ष के राधाचरण ने आरोप लगाया कि 8 अप्रैल को उनका पुत्र चिंटू कैलाश की दुकान के सामने खड़ा था। इसी दौरान कैलाश, रामबाबू, कान्हा, पवन, सुनीता, उमाशंकर, रामेश्वर उर्फ छोटू, विपन ने उसके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। आरोप है कि चिंटू के सिर, पेट और छाती पर गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। वहीं, दूसरे पक्ष की सुनीता ने पुलिस को बताया कि अमन और चिंटू उनकी दुकान पर उधार सामान लेने आए थे।
उधार देने से मना करने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उनकी बेटी राधिका और पवन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने परिजन को बुला लिया। इसके बाद कृष्णा, राधाचरण और बाला समेत अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें