फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर: 69 जर्जर भवन स्वामियों को नोटिस, तीन दिन का दिया गया समय; फिर दर्ज होगी FIR

Fri, 12 Jun 2026 12:51 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में छज्जा गिरने से श्रद्धालुओं के घायल होने के बाद नगर निगम ने जर्जर भवनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अब तक 69 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं और तीन दिन में सुधार कार्य शुरू न होने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के आसपास खतरनाक मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरने से हुए हादसे के तीसरे दिन गलियों में जर्जर और पुराने मकानों के भवन स्वामियों को नोटिस दिए हैं। नोटिस के तीन दिन में सुधार कार्य शुरू न करने पर नगर निगम भवन स्वामियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएगा। इसे लेकर नगर निगम द्वारा तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली पांच में स्थित सुधीर कुमार गोस्वामी के मकान का छज्जा गिरने से नौ श्रद्धालुओं के घायल हो जाने की घटना को नगर निगम ने गंभीरता से लिया। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर निगम की टीम ने 54 नए नोटिस बिहारीपुरा क्षेत्र के भवन स्वामियों को जारी किए हैं। अभियान के दौरान टीम ने भवन के द्वार पर भी नोटिस चस्पा किए। अब तक दो दिन में 69 नोटिस भवन स्वामियों को दिए जा चुके हैं।

नोटिस देने के साथ ही निगम की टीम द्वारा भवन स्वामियों को सचेत किया जा रहा है कि वह नोटिस मिलने के तीन दिनों के अंदर जर्जर और गिरासु भवन का सुधार कार्य शुरू करा लें, अन्यथा उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम के निर्माण एक्सईएन अमरेंद्र गौतम ने बताया कि निगम द्वारा बिहारीपुरा क्षेत्र में नए 54 नोटिस भवन स्वामियों को दिए हैं। अभी तक 69 नोटिस दिए जा चुके हैं। नोटिस तामील होने के तीन दिनों में यदि भवन स्वामी ने सुधार कार्य शुरु नहीं किया तो उनके विरुद्ध निगम द्वारा प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें