फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शहर के लिए आईं, सिटी बसें देहात में चलाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनसेवा के उद्देश्य से शुरू की गईं पीएमआई सिटी बसें अब मथुरा में न चलकर देहात में चल रही हैं। सिटी बसों को अब गोवर्धन से लेकर बरसाना, वृंदावन और दाऊजी आदि रूटों पर ग्रामीण मार्गों पर चलाया जा रहा है। इससे शहरी क्षेत्र में न चलने से लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। ऑटो या टैक्सी लेने पर मंहगा किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन


शहर के अंदर सिटी बसों के न होने से विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कॉलेजों, स्कूलों और कार्यालयों के लिए आने-जाने वाले लोगों को निजी वाहनों अथवा महंगी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है। जेनर्म बसों के बाद शहर को 50 पीएमआई सिटी बसें दी गई थीं। इन बसों को शुरू करने का उद्देश्य शहरी आवागमन को सुगम बनाना था, लेकिन इसका लाभ अब ग्रामीण मार्गों तक सीमित होकर रह गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सिटी बसें वास्तव में शहर में चलाई जाएं तो ट्रैफिक दबाव कम होने के साथ-साथ आम जनता को भी राहत मिलेगी। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि करीब 40 सिटी बसें देहात क्षेत्रों में संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें